शिमला : अपनी मांगाें काे लेकर सीएम से मिले समस्त सिविल इंजीनियर जेई
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
समस्त सिविल इंजीनियर JE सिविल के खाली पड़े पदों को भरने हेतु शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आवास स्थान पर वार्तालाप की और उन्हें खाली पड़े पदों को भरने का ब्यौरा दिया। हालांकि इससे पहले भी कई बार मिल चुके हैं। वहीं, उसके बाद हिमाचल प्रदेश सचिवालय में PWD प्रमुख सचिव भरत खेड़ा, JSV सचिव विकास लब्रू के साथ भी मिले और उन्हें खाली पड़े पदों को भरने का ब्यौरा दिया। इसके साथ ही हमने वित्त विभाग में पता किया कि वहां से यह जानकारी मिली। इन दोनों विभागों के खाली पड़े पदों को रोक कर रखा हुआ है। दोनों विभागों ने 100 से अधिक खाली पड़े पदों को भरने का ब्यौरा दिया है, लेकिन आखिरकार कब और कितना समय लगेगा 5 वर्ष हो गए।
दूसरी ओर सचिवालय में मुख्य सचिव के साथ वार्तालाप की और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाली आगामी मंत्रिमंडल बैठक में JE सिविल के खाली पड़े पदों को लाया जाएगा। हालांकि पहले वाली भर्तियां कोर्ट कचहरी में अटकी रही उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय अपना निर्णय दे चुका है और JE सिविल के संदर्भ में कोई भी केस नहीं रहता। समस्त सिविल इंजीनियर और कुछ छात्र जिनमें अंकुश कुमार कौशल, राकेश, उपांशु, दीपक भारद्वाज, अमित, अंकेश, रविंदर, टिक, गौरव, कार्तिक, नरेश, सचिन, तंजिन, सुशील, प्रणब व शुभम का कहना है कि अगर अभी भी आश्वासन ही मिलते रहे आने वाले समय में समस्त सिविल इंजीनियर उच्च स्तर तक विरोध करेगा।
