कांगड़ा : प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की होगी अहम भूमिका-अविनाश राय खन्ना

मनोज कुमार। कांगड़ा
भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की अहम भूमिका होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी में आयोजित युवा विजय संकल्प रैली में आ रहे हैं। मंडी की यह रैली युवाओं के लिए यादगार बनेगी। सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण करने के बाद बूथ नंबर 99, 101 रजियाणा खास व बूथ नंबर छह, सात मटौर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश के हर वर्ग को छुआ है। चाहे वैक्सीन हो या फिर उज्ज्वला योजना, उनकी नीतियों से ऐसा कोई भारतीय नहीं जो लाभार्थी न हुआ हो। मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट की तरफ बढ़ रही है और इसमें भाजपा के सभी मोर्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर हर व्यक्ति को भाजपा सरकार की नितियों से अवगत करवाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को उन्होंने ज़रूरी टिप्स भी दिए। इस माैके पर 4 पाैधे भी रोप गए, कार्यक्रम में विधायक पवन काजल, कांगड़ा-चंबा प्रभारी राजपाल, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, सत प्रकाश सोनी, विस्तारक साहिल गुलेरिया, कांगड़ा प्रभारी नवल किशोर मौजूद रहे।