शिमला : हैदराबाद में आयाेजित हुआ SFI छात्र संगठन का अखिल भारतीय महासम्मेलन
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हैदराबाद में SFI छात्र संगठन का अखिल भारतीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस समेलन में देशभर के अनेकों संस्थानों से छात्र नेता शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओं को लेकर पर चर्चा करते हैं। इस सम्मेलन का आयोजन तीन वर्ष के अंतराल के बाद किया जाता है। सम्मेलन में देशभर से छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी गठित की जाती है, जो देश भर में छात्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं, इस बार SFI हिमाचल के राज्य माह सचिव अमित ठाकुर को उन्हें केंद्रीय कमेटी में स्माइल किया गया।
अमित ठाकुर के केंद्रीय कमेटी में शामिल होने पर पूरे जिला में ख़ुशी की लहर है। अमित ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के एक छोटे से गांव भवाई से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा मिशनरी स्कूल परमहंस योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से पूरी की है। उसके बाद अमित ने नाहन महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। इसी दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे व एसएसआई से ही 2013 में नाहन महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 2017 में अमित राज्य सचिव चुने गए और आम सहमति से 2020 में उन्होंने नोहराधार जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद का चुनाव जीता।
