अंब : चिंतपूर्णी कांग्रेस ने बूथ स्तर पर मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस
( words)
चिंतपूर्णी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर सलामी दी। ब्लाक अध्यक्ष डा. रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों ने पंजोआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू भी मौजूद रहे। इस दौरान लड्डू बांटकर सभी को कार्यकर्ताओं का मूंह मीठा करवाया गया।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और इसका एक गौरवमय इतिहास रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत की अखंडता तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने हमेशा बड़ी कुर्बानियां दी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने इसका नेतृत्व किया है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का बलिदान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र के प्रति प्रेम के साक्षात प्रमाण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों तथा प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम जम्वाल, ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी कल्याण बोर्ड के पूर्व नरेश बरोटिया, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य डॉ. राजपाल शर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, नपं अंब के पार्षद रितेश शर्मा व राजेश शर्मा, डॉ. नरेश कुमार, सुरिंदर बैंस सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
