दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने बच्चाें काे किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
मनाेज शर्म। दाड़लाघाट
राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग के विद्यार्थियों को अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक किया गया।विद्यालय कश्लोग के 44 बच्चों को डॉ. सत्य प्रकाश गांधी के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। यदि मनुष्य स्वस्थ रहता है, तभी वह सांसारिक कार्यों को कर सकता है। यदि किसी का भी शरीर स्वस्थ रहता है, उसका मन कदापि छोटे से छोटे कार्य करने को भी नहीं करता है। इकाई प्रमुख मनोज जिंदल ने भी समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
एसीएफ कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने पर बल दिया। कार्यकारी प्रबंधक आरती सोनी ने बच्चों को उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बच्चों को विभिन्न विटामिंस प्रोटींस और पोषण युक्त खानपान की जानकारी भी दी गई। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुशील शर्मा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को दी गई जानकारी पर अमल करने के लिए कहा। उन्होंने भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करने का आग्रह किया।
