अम्बुजा फाउंडेशन ने सिविल हॉस्पिटल अर्की में ड्यूल ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर किए भेंट
दाड़लाघाट। कोरोना के मरीजों की देखभाल और सांस रोगियों हेतु ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर की बहुत आवश्यकता होती है। कोरोना से संक्रमित मरीज़ों के उपयोग हेतु बुधवार को अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के इकाई प्रमुख ने सिविल हॉस्पिटल अर्की 3 ड्यूल ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर भेंट किया जिससे की कोरोना से संक्रमित मरीजो के इलाज में सहायक उपयोगी हो सके। इस दौरान एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कोरोना से बचाव हेतु जनभागीदारी को बढ़ाने और उनका सहयोग लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
वही मनोज जिंदल ने इस बात पर बल दिया कि अम्बुजा सीमेंट उद्योग ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का उपयोग, कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच निरंतर करते हुए जन भागीदारी का सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन, अम्बुजा हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग अर्की के साथ निरंतर समन्वय करके योजना बनाकर समुदाय के लोगो को जागरूक कर रहा है जिससे लोग इस बीमारी के खतरे से सावधान रहें, सतर्क रहें, अपने और आस पास एक बीमारी मुक्त वातावरण का निर्माण कर सकें।
इस अवसर पर एसडीएम अर्की विकास शुकला,अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के इकाई प्रमुख मनोज जिंदल, तहसीलदार अर्की रमन, बीएमओ अर्की (सिविल हॉस्पिटल अर्की) डॉ राधा शर्मा, सीएमओ ओएचसी अम्बुजा सीमेंट डॉ नताशा सिंह, कार्यक्रम संयोजक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गाँधी, सामुदायिक स्वास्थ्य संयोजक अजीत कुमार सिंह, प्रवीण लखनपाल उपस्थित रहें।
