पालमपुर : महिला मोर्चा के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बूथ सखियों काे अमिता राणा ने दिए निर्देश

प्रतिमा राणा। पालमपुर
भाजपा मंडल पालमपुर में होने वाले महिला मोर्चा के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा बूथ सखियों के साथ एक विशेष बैठक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता राणा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री ने महिला मोर्चा के होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिलाओं को दिशा निर्देश दिए और कहा कि 4 सितंबर 2022 को पालमपुर के विक्रम बत्रा मैदान में महिलाओं का एक विराट सम्मेलन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं इकट्ठी होकर एकजुटता का परिचय देंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सभी महिलाएं अपने-अपने बूथ में जमीनी स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का काम करें। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में डबल इंजन की मोदी और जयराम सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं महिलाओं के लिए लाए हैं। जिससे देश और प्रदेश की हर महिला किसी न किसी तरह से सरकार से लाभ ले रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीतकर पुण: सरकार बनाएगी और इसमें सबसे बड़ा योगदान हिमाचल की नारी शक्ति का ही रहेगा। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा प्रभारी गायत्री कपूर, जिला अध्यक्ष रागनी रुकवाल और मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता राणा ने भी महिला मोर्चा को सम्मेलन करने के लिए अपने संबोधन में अनेक टिप्स दिए। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती शर्मा, स्वर्ण लता पटियाल, जिला महामंत्री लता पटियाल, जिला उपाध्यक्ष किरण बर्मन ,जिला परिषद मंगला चौधरी, पार्षद मोनिका शर्मा, संतोष भट्ट, लता ठाकुर, सुदेश अवस्थी, ज्योति चौहान, रंजना भट्ट, किरण भट्ट ,समला कपूर, फूल माला और समस्त महिला मोर्चा उपस्थित रहीं।