साेलन : देश में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव की धूम
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
आजकल सारे देश में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव की धूम है। हर घर झंडा -हर घर तिरंगा ने घर घर देशभक्ति की अलख जला रखी है। चाहे बुढ़े हो या जवान,सभी मजहव,जाति,पंथ, संप्रदाय,हर क्षेत्र में इस अभियान ने देश को मंत्र मुग्ध कर दिया है। सोलन के वार्ड नं 27 में कठार(बसाल) गांव में भी इसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद ने बहुत से वरिष्ठ व युवा नागरिकों ने शिरकत की। वार्ड में रैली निकाली गई, हर घर व दुकान पर झंडा लगाया गया और आखिर में वीरेंद्र कश्यप के निवास स्थान के भवन पर झंडा लगाया गया, जिसमें सभी आमंत्रित महानुभावों ने गुलाब की पंखुड़ियों से झंडे के उपर डाल कर उसका सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष तौर से महिलाओं में रीतूसेठी, राज कौशल, कु. शीला, कमला शर्मा, सुषमा शर्मा, तृप्ता लांबा, पूर्व मंत्री श्री महेंद्र नाथ सोफत, अमरनाथ बंसल, डॉ.राजेश कश्यप, मदन ठाकुर, संदीप ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, नंद राम कश्यप, भरत साहनी, देवेंद्र वर्मा, संजीव सूद, नेत्र सिंह (लेशू भाई), चंद्रकांत शर्मा, तीर्था नंद शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, बाबूराम चौहान, रोहित भारद्वाज, दीपक शर्मा, डॉ धर्म चंद गुलेरिया, मुकेश शर्मा, पद्म पुंडीर, स्वरूप ठाकुर, माया राम,विवेक शर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर (बंटी), सुधीर ठाकुर,मदन ठाकुर, बाबू राम चौहान, शिवम् मित्तल, इंद्र मेहता, नेक राम ठाकुर, सुरज प्रकाश, लक्ष्मी नंद, सतीश बंसल, अभिलाष शर्मा, अमर सिंह ठाकुर तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। जल पान का भी आयोजन किया गया तथा आपसी चर्चा के उपरांत वीरेंद्र कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया।
