देहरा : कनोल पंचायत में आंगनबाड़ी हेल्पर ने खुद को लगाई आग, मामला दर्ज
विनायक ठाकुर । देहरा
डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत कनोल में एक महिला द्वारा खुद को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस आगजनी में महिला लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी है। मिली जानकारी के उक्त 48 वर्षीय महिला आग से झुलस गई। महिला के पति ने बताया आज सुबह ही रानो देवी ने मुझे चाय बना कर दी, उसके तुरंत बाद कमरे के अंदर चली गई और इतने में हमने आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो हम सभी मिलकर कमरे की तरफ गए कमरा बंद था, बड़ी मुश्किल से कमरा खोला रानो आग की लपटों में जल रही थी, बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला आग से कैसे झुलस गई यह पुलिस के लिए जांच का विषय है मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। उक्त महिला के तीन बच्चे हैं, एक लड़का दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं और पंचायत कनोल में ही अपनी सेवाएं दे रही है। डाडासीबा पुलिस अस्पताल डाडासीबा में पहुंची थी, मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं कनोल पंचायत के उप प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया यह परिवार गरीब है, मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान थी। आग लगाने के क्या कारण रहे होंगे पुलिस के लिए जांच का विषय है।
उधर, इस संबंध में डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया महिला को टांडा रेफर किया गया है, पुलिस जांच कर रही है उक्त महिला स्टेटमेंट देने की हालत में बिल्कुल नहीं है।