कांगड़ा : ब्लॉक कांगड़ा प्रधान संगठन के प्रधान बने अनिल दामीर

मनोज कुमार। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के प्रधानों की बैठक घुरकड़ी के सागर होटल में आयोजित हुई। कोविड के कारण करीब डेढ़ वर्ष बाद यह बैठक आयोजित की गई है।बैठक में ब्लॉक कांगड़ा के प्रधानों का संगठन बनाया गया। संगठन में सर्व सहमति से घुरकड़ी के प्रधान अनिल दामीर को संगठन का प्रधान बनाया गया। सभी ने एकमत होकर बिना चुनाव के आपसी सहमति से यह फ़ैसला लिया। इस दौरान अनिल दामीर ने बताया कि यहां सभी एक साथ हैं। विकास के लिए सरकार की ओर से बेहतरीन राशि मिल रही है, जिसका सभी प्रधान अपनी अपनी पंचायतों के विकास के लिए भरपूर उपयोग भी कर रहे हैं। ग्राम सभा एक जनपरिवार है, जिसके लिए हम हमेशा सहायता के लिए मौजूद है।
प्रधान अनिल दमीर ने कहा कि उन्हें आगामी बैठकों के लिए वीडियो कार्यालय में एक बेहतरीन सामुदायिक भवन सरकार से चाहिए, जिसके लिए उन्होंने सरकार से मांग भी की है, जिसके लिए वह काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अगर राशि देकर सामुदायिक भवन बनवाने में सहायता करें, तो वह खुद अपनी ओर से भी 1 से 2 लाख रुपए भवन निर्माण को देने के लिए तैयार है। इस दौरान घुरकड़ी के प्रधान अनिल धमीर, उपप्रधान केवल चौधरी, उपप्रधान गुरजीत कौर, महासचिव कुलदीप चौधरी, सचिव सुभाष चंद, रेखा देवी, कुसुम लता, राजिंदर कौर, रिंपल कुमार, सलाहकार निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह व सदस्य सुदर्शना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।