पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट ने कुत्तों को लगाए एंटी रेबीज टीके
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट ने 15 कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगाए।
इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी ने कहा कि प्रति वर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। फ्रांस के प्रसिद्ध रसायनिक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने रेबीज का टीका बनाया था। डॉ मानवी चौधरी ने कहा कि रेबीज से संक्रमित जानवर के काटने पर इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है इसलिए पीड़ित को तुरंत चिकित्सीय सहायता देना आवश्यक रहता है और उसे जल्द से जल्द इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोटकों के चक्कर में न पड़े और समय पर वैक्सीनेशन करवाएं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन सहायक संत राम पंवर ने बताया कि रेबीज के खिलाफ वैक्सीन की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक डा.लुईस पाश्चर की स्मृति उपलक्ष्य में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस पर 15 कुत्तों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी, पशु पालन सहायक संत राम पंवर, राम चंद, नीरज कुमार गर्ग सहित पशु पालन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
