कांगड़ा : अंजू भाटिया बनी लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक की सचिव
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू एवं जिला कांगड़ा के जिलाध्यक्ष बबीता ओबराय की सहमति से जिला कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक गांव ठारू की अंजू भाटिया को लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक सचिव नियुक्त किया। अंजू भाटिया कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए हमेशा आगे रहती हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीती को समाप्त करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। अंजू भाटिया ने कहा कि भविष्य में भी इसके लिए सक्रिय रहेंगी।