धर्मशाला : कांगड़ा जिला मास्टर वेटरन बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का ऐलान
15 फरवरी से ऊना में दिखाएंगे दमखम, कांगड़ा की उर्वशी थापा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा 28 जनवरी से 29 जनवरी तक धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कांगड़ा मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेरिट आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का ऐलान किया गया। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि पुरुष के 35 वर्ग के एकल मुकाबलों में गौरव कपूर, गौरव चड्ढा एवं विनोद कुमार का चयन हुआ है। पुरुष 40 वर्ग के एकल मुकाबले में हितेंद्र सैनी, अश्वनी कुमार, गौरव चड्ढा एवं विनोद कुमार का चयन हुआ है। पुरुष 45 वर्ग के एकल मुकाबले में अश्वनी कुमार, विश्वनाथ मनकोटिया एवं विकास शर्मा का चयन हुआ है। पुरुष 50 वर्ग के एकल मुकाबले में रविन्द्र राणा, सुनील कुमार, दौलतराम धीमान एवं सतीश चंद का चयन हुआ है। पुरुष 55 वर्ग के एकल मुकाबले में सतपाल कपूर का चयन हुआ है।
पुरुष 60 वर्ग के एकल मुकाबले में संजीव रतन, नरेंद्र सिंह, सुभाष पठानिया एवं डॉ. सुशील चंद्र नाग का चयन हुआ है। पुरुष 65 वर्ग के एकल मुकाबले में मेघराज एवं एमएस भारद्वाज का चयन हुआ है। पुरुष 70 वर्ग के एकल मुकाबले में ओंकार नाथ शरोत्री का चयन हुआ है। पुरुष 40 वर्ग के युगल मुकाबले में हितेंद्र सैनी एवं सुशील ठाकुर तथा कुमार गौरव एवं गौरव डेसूजा की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 45 वर्ष के युगल मुकाबले में विकास शर्मा एवं दिनेश शर्मा तथा अश्वनी कुमार एवं बलविंदर राणा की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 50 वर्ग के युगल मुकाबले में संजय आचार्य एवं संदीप ढींगरा तथा दौलतराम धीमान एवं विक्रम चौधरी की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 55 वर्ग के युगल मुकाबले में संजीव रतन एवं सतपाल कपूर तथा राकेश मोहन शर्मा एवं सुभाष पठानिया की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 60 वर्ग के युगल मुकाबले में जितेंद्र सोढ़ी एवं सुभाष पठानिया तथा डॉ सुशील चंद्र नाथ एवं सुनील सिंह ठाकुर की जोड़ी का चयन हुआ है। महिला 35 वर्ग के एकल मुकाबले में सरिता शर्मा एवं अनुपमा सैनी का चयन हुआ है।
महिला 40 वर्ग के एकल मुकाबले में सरिता शर्मा एवं संतोष ठाकुर का चयन हुआ है। महिला 45 वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाली उर्वशी थापा, जो कि पिछले महीने राष्ट्रीय स्तरीय रैंकिंग वेटरन प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में आयोजित हुई थी, उसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका चयन सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में हुआ है। महिला 50 वर्ग के एकल मुकाबले में संजना कंवर का चयन हुआ है। महिला 40 वर्ग के युगल मुकाबले में संजना कंवर एवं सरिता शर्मा की जोड़ी का चयन होगा। महिला 35 वर्ग के युगल मुकाबले में संतोष ठाकुर एवं अनुपमा सैनी का चयन हुआ है। महिला 45 वर्ग के युगल मुकाबले में उर्वशी थापा एवं रिंकू भारद्वाज का चयन हुआ है।
इसके अतिरिक्त मिश्रित 40 वर्ग के मुकाबले में उर्वशी थापा एवं अभय जसवाल का चयन हुआ है। यह सभी प्रतिभागी 15 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि ऊना में आयोजित होने वाली है। महासचिव विलास हंस ने बताया कि जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा उन सभी खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यही खिलाड़ी आने वाले नई पीढ़ी एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
