सोलन : सोलन कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
राजकीय महाविद्यालय सोलन ने आज वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कि रूप में सोलन से विधायक (कर्नल) धनीराम शांडिल ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके उपरान्त बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कृतिका अत्री ने शास्त्रीय नृत्य से सबका मन मोह लिया। साथ ही संगीत विभाग के छात्रों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाविद्यालय के शैक्षणिक, गैर- शैक्षणिक, पीटीए, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन और छात्र-छात्राओं की ओर से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सोलन प्रदेश का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है, जो लगभग 4105 छात्र- छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में शिक्षा दे रहा है।
