ज्वालामुखी : डीएवी भड़ोली स्कूल में नौनिहालों के लिए किया वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
डीएवी भड़ोली स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करके खेल ध्वज को सलामी दी। मुख्यातिथि के रुप में प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने शिरकत की। इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सीनियर एडिशनल मैजिस्ट्रेट गीतिका कपिला भी उपस्थित रही। मुख्यातिथि ने अपने वक्तव्य में कहा खेलकूद प्रतियोगिता से जहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। वहीं, इससे छात्रों में खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इस विशेष अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति भी रहीं। अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर व टग ऑफ वार खेल का आयोजन किया गया था। इसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा एलकेजी के लिए रिंग क्रॉस रेस, ऑब्सटेकल रेस, काॅयन रेस, इसी तरह कक्षा यूकेजी के लिए बैलून रेस, काॅयन रेस, रनिंग विद बॉल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
वहीं, कक्षा पहली के लिए परामिड, शटल रन रेस, वाॅटर ऑब्सटेकल रेस और कक्षा दूसरी के लिए लेमन स्पून रेस, रेडी फॉर स्कूल, हर्डल रेस स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया। एलकेजी से लड़कों में प्रथम स्थान प्राप्त किया अंदाज चौधरी, आदविक हर्षित व अकांश कुमार, द्वितीय स्थान विराज कुंडल, श्रीयांश, अक्षांश व आयुष राणा तृतीय स्थान पर अयान, सामर्थ, शिवांश राणा अमाहिर, जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान वृतिका, विनीशा, सारिका, अनिका और द्वितीय हिरदेश आकृति, निष्ठा, आकांक्षा और तृतीय स्थान पर रहे।
अनन्या, प्रियांशी, यूकेजी से लड़कों की तरफ से पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों में देवांश, सुमेश, युवान वृषांक ,विवान, शौर्यवीर जबकि लड़कियों में पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों में अनन्य सेठी, काव्य ठाकुर, आरुही, अनन्य शर्मा, अनावी गुप्ता, कृतिका, इशिका, भूमि व नम्य वर्मा कक्षा पहली से लड़कों की ओर से पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे तनवेश, अथर्व राणा, हर्षित, अकर्ष, गरवेश, श्रीयांश और लड़कियों में शिवन्या, परिधि, एली निमेषिका, आरवी, शाइना शिवांजलि, गीतांशी, आशमी कक्षा दूसरी से लड़कों के वर्ग से रियान, चिराग, अरयांश, प्रत्यक्ष ,आरव, हर्षित लक्ष्य, सूर्यांश, सार्थक लड़कियों की तरफ से स्वरालिश, ऋषिका, समीषा, दृष्टि रिया, आर्यना गुलेरिया, आयंती दीपिका आहना कवर रहे।
