जसवां-परागपुर : अनुराग ठाकुर बताएं आज दिन तक जसवां-परागपुर के लिए उन्होंने क्या किया-मनकोटिया
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
जसवां-परागपुर से कांग्रेसी नेता एवम पूर्व कामगार कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया ने कहा कि हमीरपुर के सांसद एवम केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ने आज दिन तक जसवां-परागपुर के किया ही क्या है। अब 2024 के चुनावों को आता देख विधानसभा जसवां-परागपुर की याद आने लगी। सुरिंदर मनकोटिया ने कड़े शब्दो में कहा भाजपा शुरू से ही जुमलों की पार्टी रही है। हिमाचल से संबंध रखते अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश को केंद्र से कोई भी बड़ी सौगात लाने में सक्षम नहीं है। मनकोटिया ने कहा कि जिस संसद के संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में इतनी करारी हार मिली हो उन्हें मंथन की जरूरत है।
वहीं, मीडिया में अनुराग ठाकुर द्वारा हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह स्पष्ट किया गया कि हमीरपुर में विभिन्न विधानसभा चुनावों में हार का कारण वह है, इससे साफ जाहिर होता है कि अनुराग ठाकुर को अब अपनी हार की चिंता सता रही है। मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट की पेशकश की गई, परंतु हिमाचल वासियों को उसमें भी हताशा की लगी। भाजपा सरकार कभी भी हिमाचल की हितैषी हो ही नहीं सकती। सुरिंद्र मनकोटिया का कहना है कि सुक्खू सरकार के 2 महीने भी बेमिसाल हैं, चाहे ओपीएस बहाली को या महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
