शिमला : विद्यापीठ शिमला की छात्रा अपर्णा शर्मा का एम्स में हुआ चयन
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
विद्यापीठ शिमला की छात्रा अपर्णा शर्मा ने एमबीबीएस में नीट 2022 के आधार पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स बिलासपुर में दाखिला प्राप्त किया है। अपर्णा शर्मा अब एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस करेगी। अपर्णा शर्मा के माता पिता गांव भरेड़ी (कुमारसेन) के रहने वाले हैं। पिछले 3 वर्षों से अपर्णा शर्मा विद्यापीठ संस्थान में कोचिंग ले रही थी। अपर्णा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के साथ विद्यापीठ शिमला के निदेशक इंजीनियर रविंद्र अवस्थी और डॉ रमेश शर्मा को देते हुए बताया कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से आज उसने यह मुकाम हासिल किया है। अपर्णा की इस उपलब्धि पर विद्यापीठ के दोनों निदेशकों ने अपर्णा शर्मा को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
