सोलन : छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य कृष्ण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023-24 के ऑनलाइन आवेदन प्रथम जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 तक www.navodaya.gov.in पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01796-262370 पर संपर्क कर सकते हैं।
