बद्दी : क्षेत्र की सानिया ठाकुर और चहक ने नॉर्थ इंडिया ताईक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
चार खिलाड़ियाें ने जीते कांस्य पदक, बद्दी पहुंचने पर किया स्वागत
सचिन बैंसल। बद्दी
इंडिया ताई क्वांडो की ओर से चंडीगढ़ में आयोजिस नॉर्थ इंडिया रैंकिंग ताईक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी की सान्या ठाकुर और चहक बोहेती ने गोल्ड मेडल जीता। शैल्या, सानवी डोगरा, दीपिका सिंह और प्रवर ठाकुर ने कांस्य पद जीता। इसके अलावा हर्षित राणा, लक्ष्य भण्डारी, अनिकेत मिश्रा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी के कोच समीर कुमार और मैनेजर ममता कुंवर ने बताया कि उनकी अकादमी से 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें छह ने मेडल जीत कर लाए है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव और परमवीर चौहान ने इन सभी प्रभिागियों का बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।
