चौगान मैदान में हुआ अर्की प्रीमियम कप टु का शुभारंभ
अर्की। उपमंडल मुख्यालय अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुटरू महादेव स्पोर्ट्स क्लब अर्की द्वारा अर्की प्रीमियम कप टु का शुभारंभ किया गया जिसमें रामलीला क्लब अर्की के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर समम्नअनित किया गया। जानकारी देते हुए क्लब के सचिव यश पाल कौंडल (जॉनी) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमें भाग लेंगी जिसमें कोरोना के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैच में अंपायर का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता कप को 21121 का इनाम व उपविजेता को 11111 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट विकेट किलर का इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज ओपनिंग मैच खेला गया है जिसमें मियांपुर इलेवन व टैक्सी इलेवन के बीच यह मैच खेला गया जिसमें टैक्सी इलेवन द्वारा 101 का लक्ष्य दिया व मियांपुर इलेवन 35 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मैन ऑफ द मैच भीम सिंह ठाकुर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि हेमेंद्र गुप्ता ने कोरोना काल के बाद शुरू की गई इस प्रतियोगिता पर खिलाड़ियों को बधाई दी व नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि अर्की का खेल मैदान बहुत छोटा है यदि प्रदेश सरकार इस और ध्यान दें तो आज की युवा पीढ़ी खेलों में भाग लेकर नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकती है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां बच्चों का मानसिक विकास होता है वहीं शारीरिक वृद्धि भी होती है।
