अर्की: संजय अवस्थी ने मंगरूड में 2.5 लाख से बने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कहा, नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी गत दिवस सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव मंगरूड में दशहरा मेला को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्र मंगरूड के निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मंगरूड में 2.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रारूप के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने युवा जागृति क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दशहरा उत्सव में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें धर्म के साथ जीवन में सत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला विजेता तथा दाड़लाघाट उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में नम्होल विजेता तथा धुन्दन उप विजेता रहे। इस अवसर पर पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रविकांत पाठक, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी समिति के अध्यक्ष विनोद कंवर, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान हेम राज, धर्मपाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुमन ठाकुर, हेमराज ठाकुर, नरेश अवस्थी, दाड़लाघाट दशहरा मेला समिति के प्रधान राजेश गुप्ता, नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला के प्रधान भगत राम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।