अर्की : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, विधायक रहे मौजूद
सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विचार विमर्श किया गया कि इसी वर्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होने जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इन चुनावों में जी जान से मेहनत कर के कांग्रेस पार्टी का विधायक विधानसभा में भेजेंगे। बैठक में यह भी पारित हुआ कि बूथ पर पंचायत स्तर की पुरानी कमेटियों को भंग कर दिया गया है और शीघ्र ही बूथ स्तर पर पंचायत स्तर की कमेटियों को गठन किया जाएगा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला परिषद वार्ड समितियों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में शामिल किया जाएगा। इस बैठक में अमरचंद पाल, अनुज गुप्ता, रमेश ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कमलेश शर्मा, रवि कांत पाठक, ऋषि देव शर्मा, राजेंद्र रावत, शशिकांत, उमा गर्ग, प्रभा वर्मा, रितु ठाकुर, कांता चंदेल, जय प्रकाश ठाकुर, रोशन वर्मा, तिलक राज, देवीलाल ठाकुर, दिलीप आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
