राजगढ़ : अरुण चौहान ने की देव प्रकोष्ठ मंडल के कार्यों की सराहना
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़
देव प्रकोष्ठ मंडल पच्छाद की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पच्छाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान, वरिष्ठ नेता शमशेर शर्म व अभिनंदन चौहान मौजूद रहे। देव प्रकोष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रकाेष्ठ जनता और सरकार के बीच एक कड़ी का काम करेगा और भाजपा व संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कार्य करेगा। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी का इस बैठक में आगमन पर धन्यवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने का सभी कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया।
इस माैके पर पच्छाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने देव प्रकोष्ठ मंडल की सराहना करते हुए कहा की देव प्रकोष्ट व इसके कार्यकर्ता बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की इसी तरह एक साथ चलकर कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है। अरुण चौहान ने कहा की प्रदेश में इस बार मजबूती के साथ भाजपा की सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने कहा की भाजपा सबका साथ सबका विकास कर एक बार फिर हिमाचल में सत्ता में बैठेगी।