अरुण चौहान का पहला भजन शिव महादेव हुआ रिलीज़
संगीत की दुनिया में म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान का पहला भजन शिव महादेव को हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने रिलीज किया है। ग्राम पंचायत मांगल के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले अरुण चौहान इससे पहले विभिन्न कार्यक्रमों में गिटार बजाने का कार्य कर चुके हैं और पहली बार वह गायकी के क्षेत्र में उतरे है। शिव महादेव के इस भजन को अरुण चौहान की मधुर आवाज में संगीत की माला में पिरोया है। इस भजन को लता शर्मा व देव चौहान (डिकेसी) ने लिखा है और इसे संगीतबद्ध भैरवी स्टूडियो के परमजीत पम्मी ने किया है। सन्नी शांडिल व प्रिंस हैरी ने इस भजन को शूट किया है और म्यूजिक हंटरज यूट्यूब चैनल के सहयोग से इस भजन को बाजार में उतारा गया है। इस भजन का विमोचन सत श्री बाडुबाड़ा शालुघाट (मांगल) के मंदिर प्रांगण में हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने किया।
हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और गीत संगीत और खेल जगत में इस क्षेत्र ने नित नए मुकाम हासिल किए है। उन्होंने गायक अरुण चौहान को बधाई दी और उसके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अरुण चौहान ने बताया कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अरुण चौहान ने बताया कि वह संगीत की दुनिया में गिटार बजाने का कार्य करते है, ये पहला मौका है जो उन्हें शिव महादेव का भजन में कार्य करने का मौका मिला रहा है। अरुण चौहान ने कहा कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा केदारु राम, पिता बाबू राम, माता जमना देवी अपने भाई-बहनों, पूरे परिवार एवं सभी दोस्तों को देते हैं। अरुण चौहान ने चौहान कृष्णा,पंकज ठाकुर,परम् ठाकुर का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। अरुण चौहान का कहना है कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिव महादेव भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है।
इस भजन को यु ट्यूब पर म्यूजिक हंटरज के माध्यम से देखा जा सकता है। इस मौके पर लता शर्मा, नेहा शर्मा, दादा केदारु राम, पिता बाबू राम, माता जमना देवी, मस्त राम, हंसराज, पंकज कुमार, बलवंत, संजय, संजीव, देव चौहान, बलदेव राज चौहान, प्रेम लाल शास्त्री, अरुण चौहान, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
