अर्की : जगत इलेवन को हराकर आर्यन इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
ग्राम पंचायत चमयावल के गांव चमयावल के खेल मैदान में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को आर्यन इलेवन व जगत इलेवन के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए आर्यन इलेवन ने 15 ओवर में 128 रन बनाए। वहीँ, टारगेट हासिल करने उतरी जगत इलेवन की टीम 65 रन पर ही ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता में लगभग 62 टीमों ने भाग लिया व यह प्रतियोगिता 25 दिनों तक चली। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच तरुण कुमार रहे। उन्हें ही पूरी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब दिया गया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 21000 रुपये व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 11000 रुपये की इनाम राशि प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा क्लब के अध्यक्ष हेम चंद, अंपायर नरेंद्र, भीम सिंह, वरिष्ठ नागरिक सोहन लाल, बुद्धि राम, नगीन चंद्र व युवा क्लब के सदस्य पूर्ण चंद, चमन लाल, धर्मेंद्र ठाकुर, वंशी राम, सूरत राम, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, हीरा सिंह, जितेंद्र कुमार व महिला मंडल प्रधान मंजू देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।
