शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है कुनिहार की सड़के :-आर पी जोशी
कुनिहार शहर ज़िला सोलन का एक विकसित क्षेत्र है जो एक व्यापारिक हब के रूप में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है यहां हिमाचल के अधिकतर इलाक़ों से प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों का खरीददारी करने व अन्य कार्यों से आना जाना लगा रहता है, लोगो का आवागमन सुबह से शुरू हो जाता हैं लेकिन शाम होते ही कुनिहार की सड़कों पर घना अंधेरा छा जाता है !
कुनिहार क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी आर पी जोशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पहले कुनिहार एक ही पंचायत होती थी उस समय कुनिहार के सभी बिजली के खम्बों पर पंचायत ने बल्ब लगाए होते थे यानी स्ट्रीट लाइट थी जिससे लोगों के आने जाने में सुबिधा होती थी!
उन्होंने बताया कि अब कुनिहार में तीन प्ंचायते हैं सभी पंचायतों का हर व्यक्ति पंधान बनना चाहता हैं परंतु पंचायतों के विकास का विजन किसी के पास नहीं है न ही किसी पंचायत के प्रधान ने आज तक इस और ध्यान दिया के कुनिहार क्षेत्र की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगवानी चाहिए।
कुनिहार में कुछ स्थानों पर सोलर लाइट लगवाई थी जो अब पूरी तरह से बंद है पंचायतों के प्रधानों और वार्ड मेम्बरों ने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया हैं कि इन लाइटों को ठीक करवाये और इनकी बैटरीयो में डिस्टिल्ड वाटर को डाले ताकि ये सोलर लाईटे कार्य कर सके , और जिस कारण रात के समय लोगो को आने जाने में दिक़्क़त और परेशानी का सामना करना पड़ता है अंधेरा होने की वजह से लोगों के गिरने और चोट लगने का डर भी लगा रहता है। अंधेरे की वजह से कोई अनहोनी घटना न घटे इसके लिए आर पी जोशी ने तीनो पंचायतों के प्रधानों से अनुरोध किया है कि तीनों पंचायतो के प्रधान अपने अपने क्षेत्रों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए प्रयास करे ! ताकि आमजन को सुबिधा हो सके और किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके।
