दाड़लाघाट : आशा कार्यकर्ता संघ ने मानदेय में बढ़ाेतरी काे लेकर सीएम का जताया आभार
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट
अर्की ब्लॉक आशा कार्यकर्ता संघ ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1825 रुपए की बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है, तब से केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में ही उनका मानदेय बढ़ा है। सोमवार को अर्की में संगठन की प्रदेशाध्यक्ष अनीता कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा और कोई ऐसा वर्ग नहीं, जिसको राहत नहीं दी।
जिन मुद्दों को बीती 8 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ ने उठाया था, उन सबकी तरफ सरकार ने ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से हिमाचल प्रदेश की सभी आशा बहनों के लिए एक खुशी की लहर है और भविष्य को लेकर आस भी जागी है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्थाई नीति बनाने को लेकर मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। इस मौके पर अनीता कुमारी के अलावा सुनीता बंसल, निशा, कांता, सुनीता शर्मा, नीलम, लता, गीता व खेमलता आदि मौजूद रहे।
