अशोक भारद्वाज बने अध्यक्ष और हेमन्त वर्मा को मिली उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी
युवा कांग्रेस अर्की के नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो गई है। इस पद के लिए अशोक भारद्वाज को जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए 1124 वोट पड़े है। जयनगर से सम्बन्ध रखने वाले अशोक भारद्वाज नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने से पूर्व कालेज समय में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे है। इसके अलावा ब्लॉक इंटक कांग्रेस के महासचिव व ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। अगर ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष की बात करे तो इस पद पर हेमन्त वर्मा की ताजपोशी हुई है उन्हें 954 वोट पड़े है। दाड़लाघाट से सम्बन्ध रखने वाले हेमन्त वर्मा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बनने से पूर्व प्रदेश एनएसयूआई के सचिव व युवा कांग्रेस शिमला लोकसभा क्षेत्र से महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। बता दे कि युवा कांग्रेस द्वारा 15 सितम्बर 2020 तक नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसके आधार पर सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य जोड़ने वाले प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाया जाना था।सक्रिय सदस्यों को ही आधार मानकर उसे वोट मान्य किया गया था। युवा कांग्रेस ब्लॉक अर्की के बने नए अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने करीब 2900 नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के दौरान जोड़ा था जिनमें से 1124 सदस्य की सक्रिय पाए गए जबकि अन्य सदस्यों को रिजेक्ट किया गया। वहीं हेमन्त वर्मा ने करीब 1900 नए सदस्यों को सदस्यता अभियान में जोड़ा था जिनमें से केवल 954 सदस्य को ही मान्य माना गया।
सभी को युवाओ को साथ लेकर चलूंगा व संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। वहीं अधिक से अधिक युवाओ को जोड़कर कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
-अशोक भारद्वाज, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, युवा ब्लॉक कांग्रेस अर्की।
मुझे जो पदभार मिला है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके साथ पार्टी की मजबूती व अधिक से अधिक युवाओ को जोड़ने के साथ 2022 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
-हेमन्त वर्मा नव निर्वाचित उपाध्यक्ष, युवा ब्लॉक कांग्रेस अर्की।
