विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में बारिश व भूस्खलन से हुए जानमाल के नुकसान पर जताया दुख

प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला शिमला, जिला सोलन तथा प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दख प्रकट किया है। पठानिया ने कहा कि कुदरत के कहर के आगे सभी बेबस है, लेकिन प्रदेश सरकार हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों की मदद के लिए तत्पर है तथा बचाव व राहत कार्य में दिन रात जुटी है। इस अवसर पर पठानिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार के उन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की है, जो जान की परवाह किए बगैर राहत व बचाव कार्य में जुटे हंै। पठानिया ने समरहिल के समीप शिव बाउडी हादसे में जहां अभी तक 4 लोग अपनी जान गवां चुके हंै तथा 20 से 25 लोग मलबे में फंसे हैं, के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा मलबे में दबे लोगों के जीवित बाहर आने की कामना की है। पठानिया ने फागली हादसे पर भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है, वहां 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है तथा 5 बुरी तरह से घायल है। पठानिया ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है तथा घायलों के शिघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।