66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया
( words)
11 को नई दिल्ली में पीठासीन अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों की बैठक में भी लेंगे भाग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर को नई दिल्ली में लोकसभा सचिवालय के सीपीए सेल द्वारा आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने वाले पीठासीन अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेंगे। ब्रीफिंग बैठक में विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर भी भाग लेंगे। गौरतलब है कि 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अफ्रिका महाद्वीप के घाना देश के अकरा में 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसमें कुलदीप सिंह पठानिया भी भाग लेंगे।
