फतेहपुर : देहरी कॉलेज के शिक्षक पर जानलेवा हमला, हमलावर फौजी युवक फरार
मनीष ठाकुर । फतेहपुर
जिला कांगड़ा के अंतर्गत पड़ते तहसील फतेहपुर के वजीर राम सिंह पठानिया कॉलेज देहरी के प्रोफेसर के साथ दो युवकों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलेज कैंपस में आकर दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला किया वह जान से मारने की धमकी दी। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है, वह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रोफेसर का मेडिकल करवाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोफेसर स्टेज के पास था, उसे एक आउटसाइडर फौजी युवक व इसी कॉलेज से पढ़े हुए एक युवक ने बिना बात के मारपीट शुरू कर दी, जिस पर कॉलेज के छात्रों द्वारा अध्यापक का बचाव किया गया व उन लोगों के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाया। पुलिस ने जानकारी दी कि एक युवक को पकड़ लिया गया है व दूसरा फरार है। हमलावरों में एक युवक बगडोली पंचायत (हौरी देवी) फौजी पंकज जो कि पूर्व प्रधान प्रह्लाद सिंह का बेटा व दूसरा युवक हड़सर क्षेत्र का बताया जा रहा है। हीं शिक्षक ने इन दोनों युवकों की रिपोर्ट पुलिस चौकी रैहन में दे दी है। जिसके उपरांत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
