सिविल अस्पताल घुमारवीं में चलाया जागरूकता शिविर
सिविल अस्पताल घुमारवीं में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अभिनीत शर्मा ने अस्पताल के कर्मचारियों को भांग व अफीम को हटाने, प्रयोग न करने और भांग तथा अफीम के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और भांग और अफीम को हटाने की प्रतिज्ञा दिलाई।
डॉ अभिनीत शर्मा ने बताया कि भांग और अफीम हटाने की कैम्पेन 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी और इस कैम्पेन में खंड की सभी 35 उपस्वास्थ्य केंद्र, 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 सिविल अस्पताल के कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में भांग और अफीम को हटाएंगे। वह लोगो को भांग और अफीम से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर अधीक्षक सिविल अस्पताल घुमारवीं रतन लाल राव, स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चन्देल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश चंद, माया शर्मा, वीना जगोता, उर्मिला ठाकुर, ओमी चंद, नीरज, अरविंद शर्मा, शिखा , कपिल, अनिता, निशा, प्रेम चंद ,चंद्र लेखा, ज्ञान चंद उपस्थित थे।