भवारना : पंचायत सांबा की आंगनबाड़ी काैना में लगाया जागरूकता कैंप
( words)
प्रवीन कुमार । भवारना
उपमंडल पालमपुर के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत सांबा की आंगनबाड़ी कौना में "वो दिन योजना" के तहत महिलाओं के लिए एक जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विकास राणा (जीएएच हल्दरा कौना) ने की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता, शिशु के प्रारंभिक 2 वर्ष आयु की देखभाल एवं बच्चों में कुपोषण की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर आईसीडीएस सुपरवाइज़र भेडू महादेव प्रवेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी, रेणु रानी, सरोज कुमारी, आशा वर्कर, बिंता देवी, वार्ड मेंबर नीतू एवं ग्राम पंचायत सांबा की महिलाएं उपस्थित रहीं।
