ग्राम पंचायत मांगल में जागरूकता शिविर का आयोजन
ग्राम पंचायत मांगल में जल की शुद्धता तथा गुणवत्ता जांचने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दीप चंद शर्मा ने की। इस जागरूकता शिविर में पीडब्ल्यूएसएस के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों को जलीय गुणवत्ता बारे जागरूक किया। कुनिहार ब्लॉक के बीआरसी सुशील कुमार ने एक टेस्टिंग किट के माध्यम से लोगों को जल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया। सुशील कुमार ने बताया कि इस टेस्टिंग किट के अंदर उचित मात्रा में जल डालकर 24 घण्टे के बाद जांचना चाहिए, यदि पानी का रंग काला हो जाए, तो वह जल पीने योग्य नही होता। इस दौरान पीडब्ल्यूएसएस पाइप पेयजल प्रदान योजना तथा इसके अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों को फील्ड टेस्ट किट एफटिके के माध्यम से पेयजल गुणवत्ता के जांचने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान दीप चंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल, नानक चंद, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, सुरेंद्रा देवी, लालमन, सुहारु देवी, लता देवी, लीला देवी, सुखदेई चौहान, बाबू राम, श्याम लाल, रामपाल, नानक चंद, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।
