अग्नी शमक विभाग देहरा द्वारा विद्यालय परागपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
** बच्चों को सिखाया गया आग से बचाव करना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर में अग्नी शमक विभाग देहरा द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा कौशल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आग से कैसे बचाव किया जाए उसके लिए अग्नि शमक की टीम जो योगराज के नेतृत्व में आई थी उन्होंने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें विद्यालय के करीब 230 बच्चों और सभी अध्यापकों और संस्कृत यूनिवर्सिटी बलहार से आए प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के इंचार्ज अरविंद ठाकुर द्वारा विभाग के आदेशों के अनुसार करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सीमा कौशल द्वारा अग्नी शमक विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया और बच्चों से आग्रह किया कि सभी बच्चे आज दी गई जानकारी को स्वयं में अपनाएं और समाज के दूसरे लोगों को भी बताएं।
