कुल्लू में 40 ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
जिला कुल्लू के अंतर्गत पुलिस थाना भून्तर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फ़रवरी को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा भूईन स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान कमरे में रह रहे किरायेदार अर्जन मसीह (21 वर्ष) पुत्र काला मसीह, निवासी वार्ड नं. 1 फॉरेस्ट चौक शमशी, डाकघर शमशी, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, ₹4,500 नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन तथा एक लाईटर बरामद किया गया। बरामदगी के संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति स्रोत और संभावित नेटवर्क के संबंध में गहन जांच की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
