बी एल कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया में लिया भाग

बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी इकाई के कैडेट्स भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया में कमांडिंग ऑफिसर प्रथम छात्र वाहनी एन सी सी सोलन के मार्ग दर्शन से बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है।
जानकारी देते हुए विद्यालय एनसीसी एएनओ अमर देव ने बताया की एन सी सी कैडेट्स फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया, योग आसन व् अन्य व्ययाम, खेल कूद घर में करते हुए अपने स्वास्थ्य में सुधार और शरीर को रोग प्रतिरोधी बना रहे है। एन सी सी कैडेट्स फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अभियान के तहत घरों में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भी योग, व्ययाम और कोरोना जेसी महामारी से बचने के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे है। एएनओ
अमर देव ने बताया की यह अभियान 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलाया जा रहा है जिसमे एन सी सी कैडेट्स ऑनलाइन के माध्यम से अनेक गतिविधियाँ करेंगे और कोविड -19 में शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अपने घर के सदस्यों और आस-पास के गावं के लोगों को जागरूक करेंगे।
एएनओ अमर देव कोविड -19 के चलते एन सी सी कैडेट्स की google meet ऑनलाइन के माध्यम से भी कक्षा ले रहे है और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है ी फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अभियान के तहत विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने-अपने घरों में योग किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एन सी सी कैडेट्स का मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।