दाड़लाघाट : सड़क के हाल बदहाल, लोगों को हो रही परेशानी
उपमंडल के अंतर्गत अम्बुजा चौक दाड़लाघाट से सुल्ली अम्बुजा रौड को जाने वाली सड़क बदहाली के आंसू रोने को मजबूर हो गई है। स्थानीय लोगों में प्रेम केशव, हेतराम ठाकुर, जग्गनाथ शर्मा, ठाकुरु राम, जगत राम ठाकुर, रति राम शर्मा,अनूप शर्मा,रवि ठाकुर, करण ठाकुर, बाबू राम शर्मा, नरेश ने बताया कि अम्बुजा चोक (गुमटी के नजदीक) से जाने वाली सड़क कुछ मीटर की दूरी में सड़क के हाल खस्ता हो गई है व जगह जगह गहरे गड्ढे पड़ चुके है, अगर दो पहिया, छोटे या बड़े वाहन हो तो उन्हें आने जाने में जोखिम भरा होता है क्योंकि अगर सुल्ली रोड से दाड़ला चौक में उतराई के वक्त वाहन चालकों को जाना होता है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उतराई के समय सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है।
सड़क इस तरह बदहाल हो चुकी है कि अब धीरे धीरे सड़क उखड़े जाने लगी है। ज्यादा समस्या दो पहिया व छोटे कार चालको को परेशानी होती है।
लोगों का कहना है कि ऐसा ही हाल अम्बुजा चोक से अम्बुजा मैन गेट तक हो गया है। लोगों ने कंपनी के अधिकारियों व प्रशासन से मांग की है कि अम्बुजा रोड के पास उखड़ रही सड़क व अम्बुजा चोक से अम्बुजा मैन गेट तक खस्ताहाल हुई सड़क को जल्द से जल्द दुरस्त करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिले। अम्बुजा सीमेंट के अधिकारी कर्मचारी भी इसी रास्ते से दिन में कई चक्कर लगा देते है, परन्तु हैरानी की बात है कि उनको ये गड्ढे पता नही, क्यों नही दिखाई देते।
बताते चले कि जब रौड़ी प्लांट शुरू हुआ तो उस वक्त ही इस सड़क की मुरमत की गई थी उसके बाद आज दिन तक इसकी सुध न लोक निर्माण विभाग ने ली न ही अम्बुजा सीमेंट कम्पनी ने ही कोई जहमत उठाई,जबकि दाड़लाघाट चोक से अम्बुजा गेट तक कि सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है या अम्बुजा के अधीन,परन्तु कम्पनी ओर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 10 सालों में इस सड़क की कोई सुध तक नही ली।
जब इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की तो उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है लेकिन इस सड़क का रखरखाव अम्बुजा कम्पनी ही करती है, मुझे भी शिकायत मिली है, मैने इन्हें पत्र लिखकर इस सड़क को ठीक करने बारे बोल दिया है।
