बद्दी : लंबरदार ने नेशनल हाईवे बना रही कंपनी के ठेकेदार पर लगाए पेड़ तोड़ने के आरोप
*पेड़ काटने की अनुमति होती है तोड़ने की नही - चरण दास
बद्दी नालागढ़ नेशनल मार्ग पर संडोली के पास बिना अनुमति से पेड़ तोड़ने का मामला सामने आया है। हरीपुर सडोली के लंबरदार चरण दास ने नेशनल हाईवे बना रही कम्पनी के ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पेड़ काटने की बजाय जेसीबी से तोड़ दिया जो कि गैर कानूनी है। चरण दास ने कहा कि ठेकेदार से जब पेड़ तोड़ने की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए तो ठेकेदार टाल मटोल करने लगा। लम्बरदार ने आरोप लगाए है कि ठेकेदार के पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है। मोके पर मौजूद कंपनी के इंजीनियर अतुल पुनिया से जब बात की गई तो वह 2 मिनट का बहाना लगाकर मौके से भाग खड़े हुए। उधर वन विभाग बददी के रेन्जर ऑफिसर अनुज तोमर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कटने वाले पेड़ों की मार्किंग हो चुकी है और ये पेड़ कटने वाले थे जिन्हें तोड़ा गया है इसका डेमेज बिल बना कर आगे भेज दिया जाएगा ।
