सोलन : बद्दी विश्वविद्यायल लांच करेगा एडमिशन प्रॉस्पेक्ट्स
बद्दी विश्वविद्यालय एडमिशन प्रॉस्पेक्ट्स लांच करने जा रहा है। इसमें अर्न व्हाइल यू लर्न प्रोग्राम सबसे अहम होगा। ईकोनोमिक्स टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार स्कूल ऑफ फार्मेसी उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना गया है और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिमाह 9000 रुपए छात्रवृत्ति दूसरे वर्ष से मिलेगी। इसके अलावा बद्दी विश्वविद्यालय के पास छात्रवृत्ति और शुल्क रियायत भी है, जिसमें कि एसी-एसटी और बीपीएल छात्रों को फीस में रियायत मिलेगी। इसके अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए फीस में 50 प्रतिशत रखी गई है। बद्दी विश्वविद्यालय में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, नर्सिंग, फिजियोथेरैपी और साइंस जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।
बद्दी विश्वविद्यालय एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र में स्थित है और चंडीगढ़ से मात्र आधे घंटे की दूरी पर है, जिससे कि छात्रों को प्रदेश में भी रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। इसके अतिरिक्त देश के महानगरों मे प्रबंधन के सबसे उत्कृष्ट 6 लाख का पैकेज, फार्मेसी 8 लाख और कंप्यूटर सांइस में 10 लाख का पैकेज मिला। इसके अलावा बद्दी विश्वविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण विकास का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसमें कि क्रिकेट अकादमी के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी, रक्तदान शिविर, योगा क्लब, टेक्नोफेस्ट, प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। प्रतिभाशाली छात्रों को पाठयक्रम के अतिरिक्त आइडिया फैक्टरी के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट मिले है जिसमें कि छात्रों को औद्योगिक विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर प्रदान हुआ है जिसमें कि सौर वाहन और रोड सेफ्टी
जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
