कुनिहार : बीएल स्कूल में U-19 खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में बना बैडमिंटन चैंपियन
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता ट्राफी का खिताब जीता। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस खंड सतरीय छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगावं में 19-08-2022 से 21-08-2022 तक किया गया था, जिसमें लगभग 32 विद्यालय से 480 छात्रों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षक अमर देव न बताया की विद्यालय से 5 बच्चों हर्ष वर्धन, राघव कंवर, दक्ष गर्ग, प्रणब ठाकुर व कार्तिक ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने बैडमिंटन में विजेता ट्राफी अपने नाम की और बताया की इन सभी बच्चों का चयन जिला सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो की सितम्बर माह 01-09-2022 to 03-09-20202 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में आयोजित की जाएगी।
खेलकूद स्पर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को उप-उच्च शिक्षा निदेशक सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में हि नहीं, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय आने पर इन बच्चों को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
