कांगड़ा : बहुजन समाज पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा सीटों पर जल्द उतारेगी उम्मीदवार-विजय कुमार वाहडी

बहुजन समाज पार्ट का भाई चारा बनाओ यात्रा आरंभ
मनोज कुमार। कांगड़ा
बहुजन समाज पार्टी लोकसभा कांगड़ा में भाई चारा बनाओ यात्रा का आरंभ जिला कांगड़ा के विधानसभा देहरा से किया गया। इस मौके पर कांशी राम प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार वाहड़ी, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष दलीप चौधरी, उपाध्यक्ष हरवस लाल, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद, दया राम, लाल चंद, महिन्द्र सिंह, सोनू व अशोक आदि ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार वाहड़ी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के साथ भाई चारा वना कर युवा व टिकाऊ ईमानदार को टिकट देगी। ओबीसी समाज को 25 विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारेगी।
प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा से जनता तंग आ चुकी है कि क्योंकि पूरे देश में दहशत का मोहल है। बेरोजगारी पर महंगाई चरम सीमा पर है। किसी की कोई सुरक्षा नहीं है, सब कुछ प्राइवेट किया जा रहा है और बेचा जा रहा है और पार्टी कांग्रेस पार्टी इसकी सहयोगी है। देश के युवा साथियों ने मन बना लिया है कि अबकी बार हम अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे। हम किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं न बिकने वाले हैं, इससे बचने के लिए प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र विकल्प है। प्रदेश के सभी युवा साथियों से उन्होंने निवेदन किया है कि बहुजन समाज पार्टी का साथ देकर अबकी बार बसपा सरकार बनाएं और अपनी समस्या का हल खुद करें।