देहरा : बडलठोर के बलदेव सिंह नामदेव समाज महासभा कांगड़ा के चेयरमेन मनोनीत

विनायक ठाकुर । देहरा
नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा द्वारा नामदेव समाज की आम सभा का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अगामी तीन वर्ष के लिए जिला कार्य कारिणी का गठन हुआ। सर्व सम्मति से हुए इस कार्यकारणी मे गांव बडलठौर के बलदेव सिह को नामदेव समाज महासभा जिला प्रधान मनोनीत किया गया, जबकि जगदीश अत्री को वरिष्ठ उपप्रधान, रितू उपप्रधान, रविंद्र पाल शास्त्री महासचिव, सुनीता संयुक्त सचिव विनय सगठन सचिव, विजेश (बबलू) प्रैस सचिव, प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष तथा अतुल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं मौके पर सतीश कुमार राज्य अध्यक्ष महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। आम सभा में उपस्थित सदस्यों ने अन्य मुद्दों पर चर्चा की तथा मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया। यह जानकारी बलदेव सिंह नामदेव ने दी।