बंजार: विपरित मौसम के चलते भी धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का पर्व
बंजार उपमंडल में महिलाओं व सुहागिनों द्वारा मनाए जाने वाला पावन पर्व करवाचौथ का व्रत बड़ी धूमधाम से मनाया गया। करवा चौथ के व्रत को लेकर के महिलाएं देर शाम तक मंदिरों व देवालयों में टोलियां बनाकर जाती रही। इस पावन पर्व में रंग-बिरंगी चूड़ियां, पूजन सामग्री अनेक प्रकार के उपहारों को एक दूसरों को दिया गया। करवा चौथ के इस पर्व को लेकर उपमंडल बंजार के बाजारों में काफी चहल-पहल रही थी। चांद का दीदार उपमंडल बंजार में 10:30 बजे के बाद हुआ। मौसम के विपरीत होने पर कई स्थानों पर चांद का दीदार सैकड़ों महिलाएं नहीं कर पाई। यहां की भौगोलिक स्थिति अन्य स्थानों से काफी भिन्न है, दूसरी ओर मौसम के करवट लेने पर महिलाओं को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। सभी महिलाओं ने मौसम के विपरीत होने पर भी चांद निकलने के बाद ही अपने करवा चौथ के व्रत को तोड़ा तथा इस पर्व पर अनेक स्थानों पर मंगल गीत गाने में महिलाएं मशगूल रही।