बरोटीवाला : न्यूनतम वेतन न मिलने पर कामगारों ने की नारेबाजी
*श्रम कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन
बरोटीवाला में बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी में कामगारों ने बुधवार को हड़ताल की। कामगारों का कहना था कि सरकार ने जो न्यूनतम वेतन बढ़ाया है वह उन्हें नहीं मिला है। कामगार श्रम कार्यालय परिसर के बाहर एकत्रित हुए और कंपनी संचालकों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। कामगार यूनियन के प्रधान सतीश कुमार, सचिव सुरेश कुमार, संजू, बिधू पाल, सुनील कुमार, दीप राम, नरेश, संदीप, दिनेश, संजय, महेंद्र सहित दर्जनों कामगार श्रम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और कंपनी संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कामगारों का कहना था कि सरकार ने सभी कामगारों के 15 सौ बढ़ाए है लेकिन कंपनी संचालकों की ओर से उन्हें नहीं दिए गए है जिससे कामगारों में रोष व्याप्त है। पिछले 8 वर्षों से कामगारों की वेतन वृद्धि को लेकर कामगार परेशान है। लेकिम श्रम विभाग ने समझौता कराने के नाम पर कामगार का मामला रफा दफा कर लिया। जब समझौता करने का बारी आई तो श्रम निरीक्षक का यहां से स्थानांतरण हो गया है। कामगारों ने श्रम अधिकारी पर उनकी अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। कामगारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तब आंदोलन जारी रहेगा।
उधर, श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि जल्द ही कंपनी और कामगारों की बैठक बुलायी जाएगी जिसमें आमने सामने दोनों के पक्ष सुने जाएंगे।
