दाड़लाघाट : बटवाड़ा ब्लास्टर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
दाड़लाघाट. ग्राम पंचायत मांगल में यूथ क्लब कंधर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया।समापन समारोह में सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस अर्की एवं अध्यक्ष मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी चौहान कृष्णा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल प्रतियोगिता का मैच बाड़ू और बटवाडा ब्लास्टर टीम मंडी के मध्य हुआ। बाड़ू टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की और 10 ओवर में बटवाडा ब्लास्टर ने 4 विकेट के नुक़सान पर 82 रन बनाए। जबकि जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बाड़ू टीम ने 9.2 ओवर में 48 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार से बटवाडा ब्लास्टर ने 34 रनों से जीत हासिल करके ट्राफी अपने नाम की।
इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को शॉल व टोपी पहनाकर समान्नित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि चौहान कृष्णा ने यूथ क्लब कंधर के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन करवाने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 15000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया, जबकि रनर अप टीम को 91 सौरुपये व ट्रॉफी दी गई। मुख्यातिथि ने आयोजकों को इस खेल के बेहतरीन आयोजन के लिये 8100 रुपये भी भेंट किये। वहीँ राकेश चौहान व बाबू राम चौहान ने 1100 -1100 रुपये की राशि क्लब के सदस्यों को भेंट की। इस अवसर पर मांगल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा, मांगल कांग्रेस महासचिव एवं एससीएसटी सेल अर्की कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश चौहान, बाबु राम चौहान, मांगल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम लाल कौंडल, क्लब के अध्यक्ष राहुल अवस्थी, सोम दत अवस्थी, हरी ठाकुर, संकल्प अवस्थी, अतुल वर्मा, संजीव अवस्थी, कमल सेन, आशीष कुमार, मनोज चौहान, हिमांशु, प्रकाश रघुवंशी ,बलजीत, संजीव ,महेंद्र चौहान, क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आये बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
