बीबीएन : सुमित सिंगला नेशनल आईकॉन अवार्ड से सम्मानित
** अदाकारा पूनम ढिल्लो व रश्मि देसाई को फुलकारी देकर किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध फार्मा उद्योगपति सुमित सिंगला, जो अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन भी हैं, को समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में काम करने पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा करनाल में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ब सिने तारिका रश्मि देसाई ने सुमित सिंगला को उक्त प्रतिष्ठित अवार्ड देकर समानित किया।
इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि देश भर में संगठन के तीस हजार सक्रिय सदस्य प्रत्येक प्रदेश में कार्यरत हैं। उक्त समारोह संस्था के छटे स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था। इस समारोह के संगठन के देश भर के पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे। इस अवसर पर अदाकारा पूनम ढिलों व रश्मि देसाई को फुलकारी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
