करसोग : बीडीओ ने हरियाली महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महोग में किया पौधारोपण
राज सोनी। करसाेग
खंड विकास अधिकारी करसोग अमित कल्थैक ने ग्राम पंचायत महोग में वीरवार को पौधारोपण किया। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत करसोग की ग्राम पंचायत महोग में भी पौधारोपण किया गया। हरियाली महोत्सव में ग्राम पंचायत महोग के महिला मंडलों ने भी भाग लिया। हरियाली महोत्सव में ग्राम पंचायत महोग के महिलामंडल एक्री, मुंडू, और बगुंद की महिलाओं ने पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खंड विकास अधिकारी करसोग अमित कल्थैक जी ने पौधारोपण करके, लोगों को हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा की प्रदेश के हर नागरिक को हरियाली महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चीत करनी चाहिए तथा पौधारोपण करना चाहिए। बता दें, हरियाली महोत्सव प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगो को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ज़िला मण्डी में 12 हजार पौधे रोपित करने का लक्षय निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत महोग, उप-प्रधान महोग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
