सोशल साइट्स पर मैसेज के जरिए पैसे मांगने वालों से रहे सावधान: थाना प्रभारी किशोर चंद
पीएम श्री बाबा काशीराम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में रककड़ थाना प्रभारी किशोर चंद ने मुख्य अतिथि शिरकत की इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा भी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों व अध्यापकों ने कार्यक्रम में भाग लिया बहुत से बच्चों ने इस कार्यक्रम में संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया
इस मौके पर मुख्य अतिथि रक्कड़ थाना प्रभारी किशोर चंद ने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में बताया
जहां टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम नई-नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं आए दिन ऑनलाइन ठगी के कई मामले देखने-सुनने को मिलते हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर अपना जाल बिछाते हैं। इसलिए जागरूकता से ही साइबर ठगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ़्रॉड ऐसी क्रिमिनल एक्टिविटी है जिसमें कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क के जरिए ठगी की जाती है, साइबर अपराधी इसके जरिए प्राइवेसी से लेकर पैसे तक उड़ा ले जाते हैं, डेटा हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और मोबाइल फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन जैसे तमाम अपराध हैं, जिन्हें साइबर अपराधी अंजाम देते हैं। दरअसल आज के समय कई ऐसे फर्जी कॉल, मैसेज और ईमेल आते हैं, जिनमें हैकर सरकार की स्कीम के नाम पर लॉटरी और कई अन्य तरीकों से पैसे कमाने का झांसा देते हैं। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि यदि आपका कोई सोशल साइट्स पर दोस्त है, जो आपसे फोन करने के बजाय फेसबुक इत्यादि सोशल साइट्स पर मैसेज के जरिए पैसे मांगता है तो रुपये ट्रांसफर करने से पहले सम्बंधित व्यक्ति से फोन पर बात जरूर कर लें। किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी साझा ना करें। इसके अलावा सोशल साइट्स पर निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें और किसी भी अनजान लिंक व मैसेज पर क्लिक करने से बचें। थाना प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से आमजन के लिए तो बड़ी परेशानी बन ही रही है, पुलिस के लिए भी चुनौती है। इसे रोकने के लिए आमजन का सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
