कुनिहार : न्यू बस स्टैंड कुनिहार में 12 जून काे आयाेजित होगा भगवती जागरण
रंजीत सिंह। कुनिहार
न्यू बस स्टैंड कुनिहार में 12 जून को 16 वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन आदर्श समिति कुनिहार के सौजन्य से करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष देवेंद्र तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्ष कोरोना अवधि के बाद यह जागरण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशिद्ध पंजाबी गायक निपुन सारंग, उत्तराखंड विकास नगर के गायक पंडित हरीश कौशिक व हिमाचली गायक काकू राम ठाकुर चंबा महामाई के जागरण का अपनी मधुर आवाजों से गुणगान करेंगे।
जागरण के दौरान योगेश जुमानियां आर्ट ग्रुप उत्तराखंड की आकर्षक झांकिया भी लोगों का मनोरंजन करेगी। जागरण में लक्की चांदला कुनिहार एंकर की भूमिका में होंगे। इस दिन ज्वालाजी से मां ज्वाला की पावन ज्योति लाई जाएगी, जिसका पूरे कुनिहार शहर में भृमण करवा कर शहर वासियों को ज्योति के दर्शन करवाए जाएंगे। समिति की बैठक में कोषाध्यक्ष हनी झांझी, राहुल मित्तल, लक्की झांझी, मंजूर कुरैशी, विजय धवन, सुमित झांझी, निखिल झांझी, रविंद्र चौधरी, हनी खुराना, हर्षित खुराना, हर्षित चौधरी, नवीन शर्मा व मनी झांझी आदि सदस्य मौजूद रहे।
